Breaking News

जब मैं जेल में था तो झारखंड के लोगों के लिए 5 महीने बहुत कठिन थे- हेमंत सोरेन     |   गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता     |   दिल्ली में पूरे मॉनसून में 800mm बारिश होती है, जबकि 25% बारिश पिछले 24 घंटे में हो गई- आतिशी     |   दिल्ली: नरेला में रेप के बाद 10 साल की बच्ची की हत्या, पार्क में मिला मासूम का शव     |   पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राज्यसभा में उठाया NEET पेपर लीक मामला     |  

रूद्रेश्वर देवता के देवराणा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

उत्तरकाशी: रवांई घाटी के मुंगरसन्ति क्षेत्र में आषाढ मास में होने वाले पौराणिक और ऐतिहासिक देवराणा मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंहुचे और रूद्रेश्वर महादेव से मन्नत मांगी।

बता दें कि रूद्रेश्वर महादेव का यह मेला देवराणा के देवदार के संघन घने जंगल में होता है और यहां कि अलौकिक और सांस्कृतिक छटा अपने आप में देखने लायक है। देवराणा को धार्मिक महत्व से यदि देखें तो यहां की पवित्रता महत्वपूर्ण है। देवराणा मेले में लगभग रंवाई, जौनपुर, जौनसार, बाबर और गंगा घाटी से सैकड़ों गांवों से हजारों लोग आतें हैं और रूद्रेश्वर महादेव से मन्नत मांगते हैं।

रूद्रेश्वर महादेव के मेले का वह क्षण बहुत महत्वपूर्ण है जब देव माली मंदिर के उपर बने सिहं के ऊपर बैठकर भक्तों को रूद्रेश्वर महादेव के दर्शन करवातें हैं और इसी पल का लोग वहां इंतजार करतें हैं और रूद्रेश्वर महादेव से मन्नत मांगते हैं।

देव माली संकित थपलियाल और अमीत नौटियाल ने बताया कि रूद्रेश्वर महादेव का पौराणिक रवांई के लगभग 70 गांव के लोगों के आस्था का केंद्र और लोग यहां पर आकर लोग अपनी गुहार रूद्रेश्वर महादेव से लगाते हैं और लोगों की मन्नतें पूरी भी होती है। रूद्रेश्वर महादेव के चार थान हैं बजलाडी़, तियां, कंडाऊं, और देवलसारी यहां रूद्रेश्वर महादेव बारी बारी से एक एक वर्ष विराजतें हैं।