Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा सख्त, सीआरटी और पुलिस कर रही है गाड़ियों की जांच

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले क्राइसिस रिस्पांस टीम (सीआरटी) और जम्मू कश्मीर पुलिस बुधवार ने भगवती नगर श्री अमरनाथ यात्री बेस कैंप के पास गाड़ियों की जांच की।

इससे पहले जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए ट्रायल रन किया।

इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन कई कदम उठा रहा है।