Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

इंतजार करते रहे ओडिशा बीजेपी के नेता

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद उम्मीदवारों के चयन को लेकर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले सोमवार को कोर ग्रुप की बैठक हुई. अलग-अलग प्रदेशों के कोर ग्रुप नेताओं के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग हुई. इसमें यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, सिक्किम,और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया. खास बात ये है कि ओडिशा के लिए लोकसभा और विधानसभा उम्मीदवारों के नाम पर बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं के साथ केंद्रीय नेताओं की बातचीत नहीं हो सकी, जबकि ओडिशा कोर ग्रुप के लिए बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत जय पांडा, प्रवक्ता संबित पात्रा और ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल मौजूद रहे.