Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

ठाणे में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत, 56 घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि 56 लोग घायल हो गए। अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र के फेज-टू में मौजूद "अमुदान केमिकल कंपनी" के बॉयलर में हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की इमारत की खिड़कियों के शीशों में दरारें आ गईं, जबकि आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायल श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक विस्फोट दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट से लगी आग आसपास के तीन कारखानों में फैल गई और काफी दूर से ही धुएं के गुबार और आग की लपटें देखी जा सकती थीं। घटना को दुखद बताते हुए महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि परिसर में फंसे आठ लोगों को बचा लिया गया है। 

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, "घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और ज्यादा एंबुलेंस तैयार रखी गई हैं। मैंने ठाणे के जिलाधिकारी से बातचीत की है और वे भी मौके पर पहुंच रहे हैं... राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, लक्षित आपदा प्रतिक्रिया बल और दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया है।" उन्होंने कहा, "मैं ईश्वर से घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"