जब से अग्निवीर योजना लागू हुई है, तब से लेकर अब तक इसे लेकर चर्चा जारी है. पहले देश के युवाओं में और अब राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है. राहुल गांधी ने इस स्कीम पर सरकार को जम कर कोसा है और यह वादा किया है कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार देश में बनती है तो वो अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे.