Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

इलायची की खेती के लिए प्रसिद्ध है यह राज्य, प्राकृतिक सौंदर्यता मोह लेती है मन

सिक्किम हमारे देश में स्थित एक छोटा सा राज्य हैं। जिसकी राजधानी गंगटोक हैं। भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित यह राज्य बंगाल, भूटान, नेपाल और तिब्बत से घिरा हुआ है। इस राज्य में स्थित झीलें, नदियां, बर्फ़ीले पहाड़, बाग-बगीचे और प्राकृतिक सौंदर्य अपनी ही खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। जिसको देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते है। यह एक ऐसा राज्य है जहां का वातावरण शांत और सुकूनदायक है।

इस राज्य में स्थित कंनचजंगा पर्वत, जो दुनिया का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह 8,586 मीटर की ऊंचाई पर नेपाल और भारत की सीमा पर स्थित है। कंचनजंगा को सिक्किम के लोगों द्वारा पवित्र माना जाता है। यहां सबसे ज्यादा इलायची की खेती होती है। यहां के लोगों की आधिकारिक भाषा नेपाली है। हालाकि अन्य भाषाएं जैसे भूटिया, लेप्चा और लिम्बु भी बोली जाती हैं। सिक्किम का लोकप्रिय त्योहार लोसार है, जो फरवरी या मार्च के महीने में मनाया जाता है।

17वीं शताब्दी में नामग्याल वंश ने सिल्क रस्ते पर सिक्किम राज्य की स्थापना की थी। उस समय इस राज्य पर चोग्याल नामक राजा का शासन था। सन 1890 मे इस राज्य पर अंग्रेजो ने कब्जा कर लिया था। लेकिन सन् 1947 के बाद यह राज्य भारत का स्वतन्त्र राज्यों में गिना जाने लगा.

हिमालय में जितने भी राज्य है उनमें से सबसे ज्यादा साक्षरता दर और प्रति व्यक्ति आय का दर सबसे ज्यादा यही है। सन 1975 में भारतीय सेना ने इस राज्य में चल रहे राजतन्त्र को खत्म कर दिया। सन 1975 के जनमत के आधार पर इसे भारत में शामिल कर लिया गया और तभी से यह भारत का 22वां राज्य बन गया।