Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, बिहार से लड़ेंगे नितिन नवीन

New Delhi: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए मंगलवार को घोषित सूची में बिहार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। सत्तारूढ़ बीजेपी ने राज्यसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और छत्तीसगढ़ इकाई की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा को उनके राज्यों से मैदान में उतारा गया है।

असम के लोक निर्माण मंत्री जोगेन मोहन और विधायक तेराश गोवाला राज्य से संसद के उच्च सदन के चुनावों के लिए बीजेपी के प्रत्याशी होंगे। बीजेपी ने अपनी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार को भी आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए राज्य से अपना उम्मीदवार बनाया है। कुमार का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होगा।

राज्य के पूर्व मंत्री सामल 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में हार गए थे। पार्टी नेता शिवेश कुमार बिहार से चुनाव लड़ेंगे, वहीं पार्टी के पूर्व लोकसभा सदस्य संजय भाटिया हरियाणा से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे। शिवेश कुमार बीजेपी की बिहार इकाई के महासचिव हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंज़ूरी दे दी है।