Breaking News

दिल्ली शराब घोटाला: ED ने 8वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की     |   NEET मामले में CBI ने दो और आरोपियों को हजारीबाग से गिरफ्तार किया     |   दिल्ली एयरपोर्ट हादसा: AAP ने केंद्र सरकार के सभी बुनियादी ढांचे के निर्माणों की CBI जांच की मांग की     |   मनोज आहूजा को नियुक्त किया गया ओडिशा का नया मुख्य सचिव     |   दिल्ली बर्गर किंग शूटआउट: एक आरोपी अरेस्ट, तीन की तलाश में जुटी पुलिस     |  

क्राइम का खात्मा करने के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में पांच बदमाशों से मुठभेड़

मेरठ में पिछले 48 घंटे में पुलिस और बदमाशों के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी है। कोतवाली सर्किल में 48 घंटे में पांच बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो चुके हैं ।देर रात सरेआम फायरिंग करने की आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। एनकाउंटर के बाद फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा था। जिसमें फैजान तमंचा लहराता हुआ नजर आ रहा था।

दरअसल घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी के क्षेत्र की हैं जहां पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में फैजान नाम के शख्स को पुलिस ने गोली मार दी। फैजान ने आपसी विवाद में इमरान के घर पहुंच कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी। जिस पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फैजान की घेराबंदी की और फिर फैजान ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग कर दी। इस मामले में जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो फैजान को गोली लग गई और वह घायल हो गया। फिलहाल उसे पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। 

आपको बता दें की इसके पहले भी दो लुटेरों और दो हत्याओं के आरोपियों के साथ भी पुलिस मुठभेड़ हुई है। जिसमें पिछले 48 घंटे में कुल पांच बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस अधिकारियों की माने तो बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश पुलिस पर भी फायरिंग करने से नहीं कतरा रहे हैं। हालांकि मुठभेड़ में कोई भी पुलिस का जवान घायल नहीं हुआ।

वही मेरठ पुलिस अब बदमाशों और हथियार तस्करों पर नकेल कसने के लिए अभियान भी चल रही है। बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वालों की शिनाख्त की गई है ।जिसके बाद पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।