Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

दिल्ली के हौज खास इलाके में भरा पानी, AAP नेता सोमनाथ भारती ने लिया जायजा

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत तो दी, लेकिन मुसीबत भी लेकर आई है। हौज खास इलाके समेत दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया।  एएपी विधायक सोमनाथ भारती ने दौरा कर हालात का जायजा लिया।

हौज खास एसएफएस फ्लैट इलाके में बना दिल्ली नगर निगम का पार्क पूरी तरह डूब गया। पार्क में करीब 20 से 30 फीट का गड्ढा हो गया। सोमनाथ भारती ने कहा कि इतिहास में ये दूसरी बार है कि दिल्ली में जून में इतनी बारिश हुई है। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदा बताया।