Breaking News

केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |   लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: BJP ने 11 मार्च के लिए सांसदों को जारी किया व्हिप     |   तेल सप्लाई संकट के बीच मिस्र में ईंधन महंगा, कीमतें 30% तक बढ़ीं     |   क्षेत्रीय तेल निर्यात रोकेगा ईरान, IRGC ने अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच दी धमकी     |  

ICC टी20 वर्ल्ड कप विनर टीम इंडिया को मिलेगा 131 करोड़ रुपए ईनाम, BCCI का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है. इस घोषणा के साथ बोर्ड ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, तब बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया था. अब एक बार फिर टीम की बड़ी उपलब्धि के बाद बोर्ड ने उससे भी ज्यादा राशि देने का फैसला किया है.

इस बार कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के इतिहास में अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बन गया. BCCI ने एक रिलीज में कहा: "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद उसे INR 131 करोड़ का कैश इनाम देने की घोषणा की है. भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई, सफलतापूर्वक अपना टाइटल बचाया और टूर्नामेंट के इतिहास में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप अपने पास रखने वाली पहली टीम बन गई. इस जीत के साथ, भारत ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों में उसकी जगह और पक्की हो गई. बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी सफलता की कामना करता है."