Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पंजाब विधानसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस, कार्यवाही आधे घंटे स्थगित

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र जारी है। वहीं सदन के भीतर सता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बहस के चलते विधानसभा की कार्यवाही भी आधे घंटे तक स्थगित करनी पड़ी। वहीं आप पार्टी के प्रधान व केबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का आरोप है कि जब वो प्रताप सिंह बाजवा के सवाल का जवाब देने के लिए सदन में खड़े हुए तो प्रताप सिंह बाजवा ने उससे अनुचित व्यवहार किया। अमन अरोड़ा ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को कड़ी चेतावनी भी दी है। वहीं अमन अरोड़ा का कहना है कि कांग्रेस को 2027 विधानसभा चुनाव में हार की बौखलाहट अभी से दिखनी लगी है।