Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

रक्षा मंत्री ने जारी किया ‘दृष्टिकोण पत्र 2047’, भारतीय सेना को मजबूत बनाने की रूपरेखा की पेश

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण पत्र जारी किया, जिसमें भारतीय सेना को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक रणनीतिक सुधार, दक्षता बढ़ाने के उपाय और संगठनात्मक परिवर्तन की एक श्रृंखला की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।

ये दृष्टिकोण पत्र भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के आठ महीने बाद जारी किया गया। पिछले साल सात से 10 मई के बीच हुए इस संघर्ष के बाद, सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) से कहा गया कि वे इस संघर्ष से मिले अनुभव का लाभ उठाने के लिए काम करें। इस संघर्ष के बाद, तीनों सेनाओं को इससे मिले अनुभव पर काम करने के लिए कहा गया था।

रक्षा बल दृष्टिकोण 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना की रूप रेखा’ में सेना को एक एकीकृत, बहु-क्षेत्रीय और सतर्क बल में बदलने की परिकल्पना की गई है, जो विरोधियों को रोकने और किसी भी संघर्ष का प्रभावी ढंग से जवाब देने में सक्षम हो।