Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करने जा रहे कुलदीप यादव... मसूरी में वंशिका संग लेंगे 7 फेरे

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कुलदीप 14 मार्च को मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। इस खास अवसर पर दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। शादी को सादगी लेकिन खास अंदाज में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

शादी से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि समारोह को यादगार बनाने के लिए खास सजावट और पारंपरिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई है।

गौरतलब है कि कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। सगाई समारोह भी परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में सादगी से संपन्न हुआ था। अब करीब एक साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल है।

कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिनरों में से एक माने जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से कई अहम मुकाबलों में टीम को जीत दिला चुके हैं। ऐसे में उनकी शादी की खबर से क्रिकेट प्रशंसकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।