Breaking News

2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |   लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: BJP ने 11 मार्च के लिए सांसदों को जारी किया व्हिप     |   तेल सप्लाई संकट के बीच मिस्र में ईंधन महंगा, कीमतें 30% तक बढ़ीं     |   क्षेत्रीय तेल निर्यात रोकेगा ईरान, IRGC ने अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच दी धमकी     |   इजरायल की लेबनान में बड़ी एयरस्ट्राइक, हिजबुल्ला के फंडिंग नेटवर्क को बनाया निशाना     |  

अहमदाबाद पुलिस ने अपने कर्मियों के लिए शुरू किया मिशन “फिट खाकी”, सेहत और फिटनेस सुधारना है मकसद

Gujarat: अहमदाबाद पुलिस ने अपने कर्मियों की सेहत और फिटनेस सुधारने के लिए मिशन “फिट खाकी” की शुरुआत की है। पुलिस हेडक्वार्टर के स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों की शारीरिक फिटनेस का आकलन करने के लिए मेडिकल टेस्ट भी किए गए। यह पहल पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक के नेतृत्व में शुरू की गई है, जिसका मुख्य मकसद पुलिस बल को चुस्त और दुरुस्त चुस्त रखना है। इस पहल के जरिए अहमदाबाद पुलिस एक सेहतमंद और मजबूत बल बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक, "आज अहमदाबाद शहर के 100 जवानों, जिसमें कुछ पीएसआई भी हैं, जिनका बीएमआई 30 से ज्यादा है, उनको बुलाकर के मिशन फिट खाकी का हमने शुरुआत की है। इसमें इन लोगों का पूरी बॉडी का हाइट, वेट कितना है, बीपी कितना है और ब्लड टेस्ट भी किए जाएंगे। ये जो मिशन फिट खाकी का कोर्स है, ये 12 वीक्स के लिए हमने डिसाइड किया है, उसके बाद जरूरी होगा तो इसको फोर वीक्स बढ़ाएंगे। इसमें इनका फिटनेस लेवल अच्छा होगा, इनका वजन कम होगा और कह सकते हैं कि इनका मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों पर इस कोर्स में काम करेंगे। इससे उनको भी फायदा होगा, डिपार्टमेंट को भी फायदा होगा और कहते हैं कि पहला सुख निरोगी का है।"