Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

यूपी के 10 शहरों में अचानक धुंध, पारा 38°C पहुंचा, 15 मार्च से और बिगड़ेगा मौसम

यूपी में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। सीजन में पहली बार पारा 38°C के पार पहुंच गया है। इस बीच, मंगलवार सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 10 शहरों में धुंध छाई रही। कई जगह विजिबिलिटी 400 से 500 मीटर तक सिमट गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- बढ़ते तापमान और हवा में नमी की वजह से सुबह कोहरा और दिन में धुंध जैसे हालात बन रहे है। अगले 2 दिन पूर्वी यूपी और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। 5 दिन बाद यानी 15 मार्च से मौसम और बिगड़ सकता है।

24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 38.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा झांसी, आगरा, उरई और हमीरपुर जैसे शहरों में भी तेज धूप निकली। शाम के वक्त 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं। किसानों के लिए मौसम मिलाजुला रहेगा। फसलों के लिए हल्की बारिश फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, गर्मी और तेज हवा से खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है।