Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

CM योगी ने कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित, खेलों को बढ़ावा देने का दिलाया भरोसा

Lucknow: नागपंचमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखनाथ मंदिर कैंपस में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल हुए। 2 दिनों तक चलने वाली इस कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन 150 से ज्यादा मुकाबले हुए। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को पुरस्कार के साथ गदा देकर सम्मानित किया।

इस दंगल में उत्तर प्रदेश कुमार का खिताब गोरखपुर के सौरव यादव ने हासिल किया। वहीं वीर अभिमन्यु में प्रथम स्थान गोंडा के मोनू को मिला। साथ ही उत्तर प्रदेश केसरी का प्रथम पुरस्कार गौतमबुद्ध नगर के जॉन्टी भाटी को दिया गया। विजेता खिलाड़ियों ने कहा कि पहले के मुकाबले अब कुश्ती का दायरा काफी ज्यादा बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री के मिशन 'खेलो इंडिया' से देश और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। पिछले 11 सालों में ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अच्छा स्थान हासिल किया है।