Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

केरल: सबरीमाला मंदिर 17 अक्टूबर को खुलेगा, सुबह पांच बजे से कर सकेंगे दर्शन

Kerala: त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने बुधवार को बताया कि पत्तनमतिट्टा जिले के घने जंगल में मौजूद सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर 17 अक्टूबर को मासिक पूजा के लिए खुलेगा। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि ये समारोह शुक्रवार शाम चार बजे होगा, जब मुख्य पुजारी अरुण कुमार नंबूदरी मंदिर के द्वार खोलेंगे और मुख्य पुजारी कंदारारू महेश मोहनारू की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित करेंगे।

मंदिर 18 अक्टूबर को, मलयालम महीने थुलम के पहले दिन, सुबह पांच बजे दर्शन के लिए खुलेगा। सबरीमाला और मलिकप्पुरम मंदिरों के लिए अगले साल के मेलशंथियों (मुख्य पुजारियों) के चयन के लिए ड्रॉ भी उसी दिन सुबह सन्निधानम (मंदिर परिसर) में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को मासिक पूजा के समापन दिवस पर, दर्शन के लिए पहाड़ी मंदिर जाएंगी। बयान में कहा गया है कि टीडीबी ने राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं और उनकी यात्रा को देखते हुए 22 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगे।

इसमें आगे कहा गया है कि 21 अक्टूबर को सन्निधानम में श्री चितिरा अट्टातिरुनल उत्सव मनाया जाएगा। सबरीमाला मंदिर मासिक पूजा के लिए ऐसे समय में खुल रहा है जब मंदिर में सोने की परत चढ़ाने में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है।