Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच हुआ टाई

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। 

जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए। भारत को जीत के लिए जब 15 गेंदों में सिर्फ एक रन की जरूरत थी तब शिवम दुबे आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अर्शदीप सिंह आए और पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने 48वें ओवर में दो गेंद पर दो विकेट झटक लिए और भारत को 230 पर समेट दिया। अब सीरीज का दूसरा मैच चार अगस्त यानी रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 58 रन बनाए।


श्रीलंका के स्पिनरों ने वानिंदु हसारंगा ने रन गति पर लगाम कसते हुए लगातार अंतराल पर विकेट झटके। हसारंगा ने 58 रन देकर तीन, कप्तान चरिथ असालंका ने 30 रन देकर तीन और दुनिथ वेलालागे ने 39 रन देकर दो विकेट झटके। अकिला धनंजय ने 40 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे।

रोहित और शुभमन गिल (16 रन) ने पहले विकेट के लिए 76 गेंद में 75 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरुआत कराई, लेकिन देखते ही देखते भारत का स्कोर 130/4 हो गया। वाशिंगटन सुंदर (05), विराट कोहली (24 रन), श्रेयस अय्यर (23 रन) के बाद केएल राहुल (31 रन) और अक्षर पटेल (33 रन) ने भी निराश किया। 

2019 के बाद अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे शिवम दुबे ने 24 गेंद में 25 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टर्न ले रही पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अविष्का फर्नांडो का विकेट गंवा दिया, जिन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। फिर निसांका और कुसल मेंडिस (14 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 39 जोड़कर वापसी की कोशिश की। टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की तरह श्रीलंका ने अपने विकेट जल्दी- जल्दी गंवा दिए और और पूरी टीम 230 रन बनाए।