Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL 2024: गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से हराया, तेवतिया ने खेली 36 रनों की विनिंग पारी

GT vs PBKS: राहुल तेवतिया की नाबाद 18 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी ने गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स पर तीन विकेट से जीत दिलाई।

पंजाब किंग्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला पूरी तरह उल्टा साबित हुआ। पंजाब की पूरी टीम 142 रन पर सिमट गई और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य दिया।

पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जबकि निचले क्रम में हरप्रीत बराड़ ने टीम के लिए 29 रन की अहम पारी खेली। वहीं गुजरात के लिए साई किशोर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर पंजाब के चार खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जबकि नूर अहमद और मोहित शर्मा ने भी दो-दो विकेट लिए।

पंजाब के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में जीटी पर दबाव बनाया, लेकिन तेवतिया ने अपने अंदाज में खेलते हुए उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गुजरात के लिए तेवतिया के 36 रन के अलावा शुभमन गिल ने 35 तो साईं सुदर्शन ने 31 रन बनाए।

इस जीत के साथ जीटी अब आठ अंकों के साथ छठे नंबर पर है, जबकि पंजाब केवल चार अंकों के नौवें पर।