Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

BGT: सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को दी नसीहत, पारी की शुरुआत में कवर ड्राइव खेलने से बचें

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने  विराट कोहली से पारी की शुरुआत में कवर ड्राइव खेलने से बचने को कहा है। गावस्कर ने ये भी कहा है कि फॉर्म में लौटने के लिए कोहली 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर की 241 रन की पारी की केस स्टडी करें तो बेहतर होगा। 

बीते एक दशक से भारत की बल्लेबाजी का मुख्य आधार विराट कोहली ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदों के खिलाफ पिछले कुछ महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। कोहली बार-बार विकेट के पीछे कैच होकर आउट हो रहे हैं।

बारिश से प्रभावित ब्रिस्बेन टेस्ट के तीसरे दिन कोहली को एक और असफलता का सामना करना पड़ा।  जोश हेज़लवुड ने उन्हें 3 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच करा दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन रहा।