Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

सात्विक और चिराग ऑल इंग्लैंड के दूसरे दौर में पहुंचे

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड पर सीधे गेम में जीत दर्ज की।

पिछले महीने अपने पिता के निधन के बाद वापसी कर रहे सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार देर रात 40 मिनट में 21-17, 21-15 से जीत दर्ज की। एशियाई खेलों के चैंपियन, गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में चीन के हाओ नान झी और वेई हान जेंग से भिड़ेंगे।