Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

शुभमन गिल पर गिरी गाज

आईपीएल 2024 का सांतवा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसमें कि गिल की टीम को हार का सामना करना पड़ा, इस हार के साथ-साथ उन्हें एक और तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि उन पर नियम का पालन नहीं किए जाने की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगा है। आईपीएल ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा,” आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत स्लो ओवर रेट के कारण शुभमन गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है.” बता दें कि सीएस के पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे और रचिन रवींद्र की शानदार पारी की बदौलत 6 विकेट पर 206 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की हालत खस्ता रही और 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई, इसी के साथ चेन्नई ने ये मैच 63 रनों से जीता।