महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को सिर्फ 25-30 रन बनाकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए और लंबी पारी खेलने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा रोहित की क्रीज पर मौजूदगी भारत के लिए मैच का रूख बदलने वाला असर डाल सकती है।
गावस्कर ने मीडिया संस्थान से कहा, "(अगर) वो (रोहित शर्मा) 25 ओवर भी बल्लेबाजी करते हैं तो भारत 180-200 रन के आसपास होगा। सोचिए कि अगर उन्होंने तब तक सिर्फ दो विकेट खो दिए तो जरा सोचिए कि वे क्या कर सकते हैं। वे 350 रन या इससे ज्यादा के स्कोर तक पहुंच सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, "उन्हें इस बारे में भी सोचना चाहिए। आक्रामक होकर खेलना एक बात है, लेकिन 25-30 ओवर तक बल्लेबाजी करने का मौका देने के लिए थोड़ा संयम से खेलना चाहिए। अगर वो ऐसा करता है तो वो विपक्षी टीम से मैच छीन सकता है। इस तरह का असर मैच जीतने वाला होता है।" रोहित ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमशः 20, 15 और 28 रन बनाए हैं।
गावस्कर ने कहा, ‘‘साथ ही मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाज क्या आप 25-30 रन बनाकर खुश हैं? आपको खुश नहीं होना चाहिए! इसलिए मैं उनसे यही कहूंगा कि अगर आप सिर्फ सात से नौ ओवर के बजाय 25 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो इससे टीम पर काफी अच्छा असर पड़ेगा।’’
दुबई में ग्रुप ए का अंतिम मैच खेलने के बाद भारत और न्यूजीलैंड रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में फिर से आमने-सामने होंगे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने न्यूजीलैंड की जीत का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी टीम में कुछ ऐसे मजबूत क्रिकेटर हैं जो दबाव में नहीं आयेंगे।
रोहित को बड़ा स्कोर बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए: सुनील गावस्कर
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.