Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

रोहित शर्मा के नाम एक और उपलब्धि, वनडे में पूरे किए 11,000 रन, इस खास क्लब में हुए शामिल

ICC CT 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेन इन ब्लू के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रच दिया। वे वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 261 पारियां लीं। वे विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। विराट ने अपने 11000 वनडे रन सिर्फ 222 पारियों में पूरे किए। 

रोहित ने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन ने इस मुकाम तक पहुंचने में 276 पारियों का सफर तय किया। वनडे क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले रोहित दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं। विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद वे चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस आंकड़े को छुआ है।