Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

टी20 मुंबई लीग का चेहरा होंगे रोहित शर्मा, अन्य भारतीय खिलाड़ी भी खेल सकते हैं

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा टी20 मुंबई लीग का चेहरा होंगे और एमसीए को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसे सितारे भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे जो कोरोना महामारी के कारण दो सत्र बाद आयोजित नहीं किया जा सका।

ये लीग 2018 और 2019 में खेली गई थी, जिसके बाद कोरोना महामारी के कारण बंद हो गई। रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आईपीएल खेलते हैं। मुंबई के नामचीन खिलाड़ियों में रोहित के अलावा सूर्यकुमार, श्रेयस, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, तुषार देशपांडे और पृथ्वी साव हैं। टेस्ट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कुछ दिन पहले मुंबई से गोवा चले गए।

एमसीए के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘हमने मुंबई के खिलाड़ियों के लिये इसमें हिस्सा लेना जरूरी नहीं किया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वे टी20 मुंबई लीग खेलेंगे। इससे मुंबई क्रिकेट, क्रिकेटरों और लीग को फायदा मिलेगा। एमसीए को टूर्नामेंट के लिये 2800 से अधिक आवेदन मिले हैं।"