पुणे टेस्ट से पहले बुधवार को आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की रैंकिंग जारी हुई है। इसमें ऋषभ पंत ने विराट कोहली को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गए। वे विराट कोहली से दो पोजिशन ऊपर हैं। विराट कोहली आठवें नंबर पर हैं। ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 99 रन बनाए थे, जिससे उन्हें रैंकिंग में तीन नंबर का फायदा हुआ। दूसरी तरफ कोहली 70 रन बनाने के बावजूद पायदान नीचे आठवें नंबर पर खिसक गए हैं।
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे नंबर पर भारत के टॉप रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दो पायदान नीचे गिरकर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ 15वें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (36 पायदान ऊपर 18वें नंबर पर) और डेवोन कॉनवे (12 पायदान ऊपर 36वें नंबर पर) ने बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई जबकि उनके साथी मैट हेनरी (दो पायदान ऊपर नौवें नंबर पर) गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंच गए हैं।
न्यूजीलैंड की भारतीय धरती पर लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज विल ओरूर्के दो पायदान ऊपर 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली को इंग्लैंड के खिलाफ दो पारियों में 11 विकेट लेने का फायदा मिला है। उन्होंने 17वें नंबर पर फिर से गेंदबाजी रैंकिंग में अपनी जगह बनाई। उनके साथी स्पिनर साजिद खान को 22 नंबर का फायदा हुआ और वह 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन का नंबर आता है जबकि रवींद्र जडेजा पहले की तरह सातवें नंबर पर बने हुए हैं।
टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.