Breaking News

अमृतसर: अजनाला में 3 हैंड ग्रेनेड और RDX बरामद     |   अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया     |   अहमदाबाद में हो सकते हैं 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स, 26 नवंबर को होगा फैसला     |   तमिलनाडु: AIADMK कल विधानसभा में कोल्ड्रिफ और किडनी रैकेट का मुद्दा उठाएगी     |   पाकिस्तान, अफगानिस्तान 48 घंटे के अस्थायी युद्धविराम पर सहमत     |  

आईपीएल नीलामी में नहीं चुने गए पृथ्वी शॉ, पूर्व सेलेक्टर ने बताई ये बड़ी वजह

Ipl Mega auction 2025: आईपीएल 2025 की नीलामी में युवा भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 75 लाख रुपए के बेस प्राइस के बावजूद, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रिटेन न किए जाने वाले इस बल्लेबाज पर 10 फ्रेंचाइजी में से किसी ने बोली नहीं लगाई। इस नीलामी के बाद पृथ्वी शॉ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शॉ दो दिन पहले एक यूट्यूब व्लॉग पर दिखाई दिए जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर से मिली एक अच्छी सलाह के बारे में बात की।

25 साल के पृथ्वी ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर करण सोनावणे के यूट्यूब चैनल ‘फोकस्ड इंडियन’ पर बताया कि सचिन ने उन्हें सलाह दी थी कि ‘अनुशासन प्रतिभा को मात देता है’। भारत की 2018 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी को भारतीय क्रिकेट के अगले स्टार के रूप में देखा जा रहा था। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टेस्ट डेब्यू करने का भी मौका मिला। इसके बाद उनके बड़ा क्रिकेटर बनने की उम्मीद जग गई थी, हालांकि, फिर उनके करियार का ग्राफ गिरता ही चला गया।

शायद अब वो समय आ गया है जब उन्हें तेंदुलकर की सलाह को महज शब्दों तक सीमित नहीं रहने देना चाहिए और उस पर अमल करना चाहिए। नीलामी में दो बार उनका नाम आया। एक टेबल पर सौरव गांगुली थे, दूसरी पर राहुल द्रविड़। आशीष नेहरा, पार्थिव पटेल, जस्टिन लैंगर, रिकी पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग और डेनियल विटोरी भी बोली लगाने के लिए सलाल दे रहे थे, लेकिन पृथ्वी में किसी की भी दिलचस्पी नहीं थी। 

पृथ्वी को करीब से जानने वाले एक पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने पीटीआई से कहा, "पृथ्वी दिल्ली कैपिटल्स में रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स में ही उन्हें अपने अंडर-19 भारतीय कोच राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली से बातचीत करने का मौका मिला था। मुंबई क्रिकेट में भी ये सभी को पता है कि तेंदुलकर ने भी उनसे बात की है। क्या ये दिग्गज मूर्ख हैं? क्या आपको उसमें कोई बदलाव दिखता है? अगर दिखता भी है तो वो स्पष्ट नहीं है।"

भारतीय क्रिकेट में एक कहावत है कि धारणा रोशनी से भी तेज चलती है और पृथ्वी के मामले में किसी भी तरफ से कोई सकारात्मक बात नहीं आ रही है। यहां तक कि मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने उन्हें अनफिट होने की वजह से रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया और फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए वापस बुला लिया।