पाकिस्तान की खिलाड़ी मुनीबा अली ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम का प्रदर्शन लगातार एक जैसा नहीं रहता है। उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से नौ विकेट से हारने के बाद ये बयान दिया। मुनीबा अली ने कहा कि बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया, जो परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल नहीं बिठा पाए।
उन्होंने कहा, "स्पष्ट रूप से प्लान को अच्छी तरह से लागू नहीं किया गया था। हमने जिस तरह से खेला वो प्लान में नहीं था। ये एक वास्तविकता है और हम इसे एक बल्लेबाजी ग्रुप के रूप में स्वीकार करते हैं कि ये तीसरा मैच है और हम परिस्थितियों के साथ वास्तव में अच्छी तरह से तालमेल नहीं बिठा पाए हैं।" मुनीबा ने इस बात पर अफसोस जताया कि टीम एक समान नहीं खेल पाई है। उन्होंने कहा कि 82 का स्कोर बहुत कम स्कोर था।
मुनीबा ने कहा, "जब आप पहले बल्लेबाजी करते हैं, तो आप एक ऐसा स्कोर चाहते हैं जिसका बचाव आपके गेंदबाज अच्छी तरह से कर सकें। इससे हम बहुत दूर थे। इसलिए मुझे लगता है कि बल्लेबाजों के साथ हमें बैठना होगा और सोचना होगा कि हम अपने स्कोर को कैसे बढ़ा सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। लेकिन हम लगातार नहीं खेल पाए। हमारी टीम में कुछ चीजों की कमी है। हमें लगातार अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है। लेकिन हम एक खिलाड़ी के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।"
ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी मुनीबा अली ने जताया अफसोस
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.