Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

T20 WC: न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में युगांडा को आसानी से नौ विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए अफ्रीकी टीम 40 रन पर ऑल आउट हो गई। कीवी टीम ने महज 5 ओवर और दो बॉल पर एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। 

युगांडा के बैट्समैन केनेथ वैसवा ने सबसे ज्यादा 11 रन बनाए। अगला बड़ा स्कोर फ्रेड एचेलम का था, जिन्होंने नौ रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मीडियम पेसर टिम साउथी ने चार रन देकर तीन विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट ने सात रन देकर दो विकेट चटकाए। डेवोन कॉनवे ने नाबाद 22 रन बनाए।