Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

पुरुष हॉकी इंडिया लीग: श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स टीम बनी चैंपियन

पुरूष हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के फाइनल में जुगराज सिंह की हैट्रिक की मदद से श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने शनिवार को हैदराबाद तूफान्स को 4-3 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। जुगराज सिंह ने 25वें, 32वें और 35वें मिनट में तीन गोल दागे जबकि टीम के लिए चौथा गोल सैम लेन ने 54वें मिनट में दागा।

तूफान्स के लिए गोंजालो पेईलाट ने नौवें और 39वें मिनट में दो गोल जबकि अमनदीप लाकड़ा ने 26वें मिनट में गोल किया। एचआईएल 28 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ जिसे सात साल के बाद फिर से शुरू किया गया।