Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मलेशिया ओपन: त्रिसा और गायत्री की जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में

भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसाथापोर्नपार्न और सुकिता सुवाचाई को सीधे गेम में हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यहां छठी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने केवल 30 मिनट में 21-10, 21-10 से जीत हासिल कर अंतिम 16 में जगह पक्की की। लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में अपनी सफलता से उत्साहित त्रीसा और गायत्री को गैरवरीय थाई जोड़ी से खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा।

भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में कुछ समय में ही 17-8 की बढ़त बना ली और फिर यह गेम अपने नाम करने में देर नहीं लगाई। त्रीसा और गायत्री को दूसरे गेम के शुरू में थोड़ा चुनौती का सामना करना पड़ा। शुरू में एक समय स्कोर 8–8 से बराबरी पर था लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी में शानदार प्रदर्शन करके यह गेम और मैच अपने नाम किया।