Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बांग्लादेश के खिलाफ हार से बहुत कुछ सीखा: स्कॉटलैंड की क्रिकेटर सास्किया हॉर्ले

स्कॉटलैंड की सलामी बल्लेबाज सस्किया हॉर्ले ने कहा कि शारजाह में महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन से हार के बावजूद टीम को आगे के मुकाबलों में जीत की उम्मीद है। सास्किया हॉर्ले ने कहा, "मुझे लगता है कि हार की वजह से थोड़ी निराशा है, लेकिन इस मैच से हम लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं।"

सास्किया हॉर्ले ने कहा, "अभी भी बहुत सारे मैच बाकी हैं और मैं इस बात से उत्साहित हूं कि हम इस टूर्नामेंट में थोड़ा सा अलग रुख अपनाएं, अभी भी बहुत समय है।"