Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

IPL 2025: कप्तानी और बल्लेबाजी को अलग रखना ही बेहतर, बोले GT के कप्तान शुभमन गिल

गिल आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की जगह गुजरात टाइटंस के कप्तान बने। पांड्या की कप्तानी में 2022 और 2023 में फाइनल खेलने के बाद गिल की कप्तानी में गुजरात टीम आठवें नंबर पर रही। 

गिल ने में कहा, ‘‘कप्तानी और बल्लेबाजी को जितना अलग रखेंगे, उतना ही अच्छा है। मेरा अनुभव यही है कि अगर मैं बल्लेबाजी करने जा रहा हूं तो बल्लेबाजी पर ही फोकस रखूं। एक बल्लेबाज के तौर पर जो फैसले मैं लेता हूं, वो मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ होते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम फील्डिंग कर रहे होते हैं तब मैं कप्तानी में ज्यादा जुड़ता हूं। बल्लेबाजी करते समय बल्लेबाज के रूप में रहना ही मेरे लिए अच्छा है।’’ गिल ने कहा, ‘‘बतौर कप्तान आप प्रतिदिन कुछ नया सीखते हैं, खिलाड़ियों के बारे में या अपने बारे में। अच्छा कप्तान बनने के लिए इन चीजों पर काम करना जरूरी है।’’