Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

बेहतर भविष्य और स्वस्थ रहने के लिए खेलों को बढ़ावा देना जरूरी: राजीव चौधरी

नोएडा: सेक्टर 61 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव और वरिष्ठ समाजसेवी राजीव चौधरी ने कहा है कि देश का बेहतर भविष्य बनाने के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैl यदि बच्चे खेलेंगे तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रहेंगे इसलिए शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का होना बेहद जरूरी है।

सेक्टर 61 स्थित मार्बल होम्स द्वारा जेएसएस पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में राजीव चौधरी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में खेलों की अहम भूमिका है। पूर्व में स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं बड़े पैमाने पर आयोजित की जाती थी लेकिन अब धीरे-धीरे आधुनिकता की तरफ बढ़ रहे समाज में स्कूली स्तर पर खेलो में स्पर्धा कम हो रही है। 

राजीव चौधरी ने कहा कि हमें यदि देश का बेहतर भविष्य तैयार करना है तो स्कूली स्तर पर पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना भी बहुत जरूरी है। इसके जरिए हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर पर मार्बल होम्स अपार्टमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष गुप्ता बीजेपी के मंत्री और सेक्टर 34 आरडब्लूए से सुरेंद्र कुमार चमोली, मुकेश गोयल, निर्मल कांति पूनम ईशा ग्रीष्मा पूजा, नितिन आदि लोग उपस्थित थे। आयोजको ने मुख्य अतिथियों को पौधे देकर हरित अभियान को बढ़ावा देने का संदेश दिया l