Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारतीय पहलवान अमन सहरावत की सेमीफाइनल में हार, ब्रॉन्ज मेडल में लेंगे हिस्सा

भारतीय पहलवान अमन सहरावत को पेरिस ओलंपिक कुश्ती में पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल मुकाबले में रियो 2016 के सिल्वर मेडल विजेता जापान के री हिगुची से 0-10 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय पहलवान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जापानी पहलवान ने अमन पर शुरू से दबाव बनाए रखा और मैच को एकतरफा जीत कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

हार के बाद अब भारतीय पहलवान ब्रॉन्ज मेडल  मैच में शिरकत करेंगे। वहां उनका सामना प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज से होगा। अमन सेहरावत का परिवार उनकी हार से दुखी था, लेकिन उनकी उम्मीदें कायम हैं और वे चाहते हैं कि पहलवान ब्रॉन्ज मेडल जीते।