Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

शतरंज ओलंपियाड में भारत का शानदार प्रदर्शन, बोले कप्तान श्रीनाथ नारायणन

हाल ही में हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान श्रीनाथ नारायणन ने कहा कि वो एक मजबूत टीम के कप्तान बनकर बहुत खुश हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ओलंपियाड में दो गोल्ड मेडल कई साल की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है।

उन्होंने बताया, "जब कुछ अच्छा होता है तो ये आमतौर पर कई साल की कोशिशों का नतीजा होता है। इसे पाने के लिए बहुत लगन की जरूरत होती है।" उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने टीम भावना पर फोकस किया। उन्होंने कहा, "मैनेजमेंट ने ये पक्का किया कि सभी खिलाड़ी टीम के रूप में खेलने के लिए साथ आएं और एक ग्रुप के रूप में हमने ये पक्का करने की कोशिश की कि माहौल हल्का और पॉजिटिव हो।"

उन्होंने कहा कि शतरंज की दुनिया में भारत के दबदबे की बात करना जल्दबाजी होगी और भारतीय खिलाड़ियों को बेस्ट माना जाए इसके लिए लगातार जीतना होगा। उन्होंने कहा कि शतरंज में कई अहम टूर्नामेंट आने वाले हैं, जिनमें नवंबर में डी गुकेश की वर्ल्ड चैंपियनशिप और ग्लोबल चेस लीग भी शामिल है।