Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सुमित नागल की शुरुआत जीत के साथ, हराया गैब्रियल डायलो को

Miami Open Tennis Tournament: भारतीय युवा खिलाड़ी सुमित नागल की जीत के साथ शुरूआत, कनाडा के गैब्रियल डायलो को हराया

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने शानदार खेल दिखाते हुए अमेरिका में मियामी ओपन के पहले मैच में कनाडा के गैब्रियल डायलो को सीधे सेटों में हराया।

पहले दौर का क्वालीफायर मैच खेल रहे 26 साल के सुमित ने अहम मौके पर संयम बरतते हुए कनाडा के छह फुट आठ इंच लंबे खिलाड़ी डायलो को 7-6, 6-2 से हराया।

पिछले महीने चेन्नई ओपन जीतकर वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 100 खिलाड़ियों में जगह बनाने वाले सुमित नागल अगले दौर में कोलमैन वोंग से भिड़ेंगे।

नागल ने सातवें गेम में ब्रेक प्वाइंट बचाने के बाद पहले सेट में टाईब्रेकर में जीत हासिल की। वहीं दूसरे सेट में उन्होंने दबदबा बनाते हुए पहले और सातवें गेम में डायलो की सर्विस ब्रेक की।

इस जीत से नागल अपने सिंगल्स करियर की बेस्ट रैंकिंग यानी 92वें पायदान पर पहुंच सकते हैं।s

नागल ने रफाल नडाल के आखिरी मौके पर हटने की वजह से अपने पिछले टूर्नामेंट इंडियन वेल्स के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी। हालांकि वे पहले राउंड में मिलोस राओनिच से हार गए थे।

नागल ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सिंगल्स मुकाबलों के दूसरे राउंड में पहुंचकर सनसनी मचा दी थी। अपने इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें एटीपी रैंकिंग में टॉप 100 खिलाड़ियों में जगह बनाने में मदद मिली थी।