Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार 5वीं जीत, पाकिस्तान को 2-1 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में भारत ने पाकिस्तान को दो-एक से हरा दिया है। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने दो गोल दागे। शनिवार को हुलुनबिर में हुए मैच में पाकिस्तान हार का सामना करना पड़ा। छह टीमों की राउंड-रॉबिन चैंपियनशिप में ये भारत की लगातार पांचवीं जीत है।  
 
पाकिस्तान ने आठवें मिनट में अहमद नदीम के गोल से बढ़त बना ली थी, लेकिन हरमनप्रीत ने 13वें और 19वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदलकर भारत को जीत दिला दी। राउंड-रॉबिन फॉर्मेट से टॉप चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं। फाइनल 17 सितंबर को होगा। भारत और पाकिस्तान दोनों मैच से पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके थे।