Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

IPL: मैच रद्द होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स धर्मशाला से रवाना

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में आईपीएल 2025 मैच के अचानक रद्द होने के बाद, शुक्रवार की सुबह दोनों टीमें शहर से रवाना हो गई।

दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला रद्द कर दिया गया था। मैच को रद्द कराने का फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच लिया गया। दोनों टीमें अपने वीआईपी मूवमेंट के साथ हिमाचल प्रदेश स्थित शहर से रवाना हुईं।

बता दें, इन हमलों के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है, जिसका असर खेल पर भी पड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि अब लोगों और खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए आईपीएल के आने वाले मुकाबले री-शेड्यूल भी किए जा सकते हैं।