Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में दिग्गज टीमों की टक्कर, मेजबान वेस्टइंडीज का इंग्लैंड से मुकाबला

ENG vs WI: टी20 वर्ल्ड कप के शुरूआती मुकाबलों में लड़खड़ाती दिखी इंग्लैंड की टीम, सुपर एट के अपने पहले मैच में मेजबान वेस्टइंडीज से जोर आजमाइश करने उतरेगी। ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड की टीम मैदान पर दमदार नजर नहीं आई। सुपर-8 में उसकी एंट्री स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद बेहतर रन रेट की बदौलत ही मिली। वहीं वेस्टइंडीज की टीम मौजूद टूर्नामेंट में पूरी तरह रंग में दिख रही है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ फिट हैं और उनका पूरा फोकस जीत पर नजर आ रहा है। खेल के हर डिपार्टमेंट में उनका रंग बेहतरीन दिख रहा है। पिछले आठ मुकाबलों से वेस्टइंडीज की टीम को टी20 मुकाबलों में हार नहीं मिली है। मौजूदा टूर्नामेंट के ग्रुप सी में उन्होंने पपुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड, युगांडा और अफगानिस्तान को हराकर आखिरी आठ टीमों में अपनी जगह पक्की की है।

वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मैदान पर परफॉर्मेंस अब तक क्लिनिकल नहीं दिखा। कप्तान जोस बटलर टूर्नामेंट में मैदान पर असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं, तो वहीं फिल सॉल्ट ने अपनी टीम को अच्छी शुरूआत तो दिलाई लेकिन वे उसे भुना नहीं पाए हैं। हैरी ब्रूक ने पिछले मैच में दमखम तो दिखाया लेकिन वो इस फॉर्म को बरकरार रखने में जूझते दिख रहे हैं। जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड जैसे इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने तो अच्छी गेंदबाजी की है लेकिन वेस्टइंडीज से पार पाने के लिए स्पिनरों को बेहतरीन परफॉर्मेंस करना होगा।

दोनों ही टीमें, एक दूसरे की कमियों और खूबियों को अच्छी तरह जानती हैं। ऐसे में फैन सेंट लूसिया में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद लगाए हैं।