भारत और पाकिस्तान में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच सुरक्षा कारणों की वजह से बीच में ही रद्द कर दिया गया। ये तब हुआ जब धर्मशाला से 200 किलोमीटर दूर जम्मू में पाकिस्तान हमला कर हर रहा था। नतीजतन, मैच स्थल पर फ्लडलाइट बंद कर दी गईं और भीड़ को बाहर निकाला गया।
टूर्नामेंट के स्थगन के जवाब में, फ्रैंचाइजी ने अपने निर्धारित शेष मैचों के लिए टिकट रिफंड जारी करना शुरू कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद इसकी पुष्टि करने वाली टीमों में से पहली थी। फ्रैंचाइजी, जिसे शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना था, ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की कि टिकट रिफंड जल्द ही शुरू किए जाएंगे।
एसआरएच ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अपडेट: मौजूदा स्थिति को देखते हुए, आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। टिकट वापसी की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।" लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपने घरेलू मैच को रद्द करने की पुष्टि की, जो नौ मई को होना था।
SRH-LSG के फैंस लिए बड़ी खुशखबरी, शुरू कर दी टिकट वापसी की प्रक्रिया
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.