Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

इंग्लैंड के जैकब बेथेल चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है। तेजतर्रार हरफनमौला खिलाड़ी जैकब बेथेल हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। कप्तान जोस बटलर ने इसकी जानकारी दी। रविवार को दूसरे वनडे में इंग्लैंड भारत से चार विकेट से हार गया था।

इसके बाद बटलर ने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि वो चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है। ये उसके लिए निराशाजनक है। उसने पिछले दिन अच्छा खेला था। इसलिए ये दुख की बात है कि वो चोट की वजह से बाहर हो गया।"

बाएं हाथ के 21 साल के खिलाड़ी ने नागपुर में पहले वनडे में अर्धशतक बनाया था और एक विकेट लिया। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुधवार तक अंतिम टीम का ऐलान किया जाना है। इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।