Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित और विराट को दी दिलीप ट्रॉफी खेलने की सलाह

भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को दिलीप ट्रॉफी खेलनी चाहिए।

मिड डे' के लिए एक कॉलम में गावस्कर ने लिखा है कि तीस की उम्र के बाद दोनों खिलाड़ियों की मसल मेमोरी काफी कमजोर हो गई है।

रोहित ने आखिरी बार इस साल की शुरुआत में धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था जबकि कोहली आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरे थे।

सुनील गावस्कर ने दिलीप ट्रॉफी से तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह को बाहर रखने का समर्थन किया। बांग्लादेश सितंबर और अक्टूबर में दो टेस्ट और तीन टी20 खेलने के लिए भारत दौरे पर आ रहा है।