एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने बताया कि क्रिकेट 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में आयोजित होने वाले 2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलों का हिस्सा बना रहेगा। क्रिकेट को बरकरार रखने का फैसला इस हफ्ते की शुरुआत में एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) और आयोजन समिति (एआईएनएजीओसी) के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया था।
ओसीए ने कहा, ‘‘खेल कार्यक्रम की सूची में 28 अप्रैल सोमवार को नागोया सिटी हॉल में एआईएनएजीओसी निदेशक मंडल की 41वीं बैठक में ताजा फैसला हुआ जिसमें क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट दोनों को औपचारिक रूप से मंजूरी दी गई।’’ क्रिकेट मैच टी20 प्रारूप में ऐची प्रांत में खेले जाएंगे। हालांकि अभी जगहों पर फैसला किया जाना बाकी है।
ओसीए ने कहा, ‘‘क्रिकेट का आयोजन स्थल ऐची प्रांत में होगा, लेकिन सही जगह अभी तय नहीं की गई है। इसमें लोगों की दिलचस्पी केवल दक्षिण एशिया में क्रिकेट की लोकप्रियता के कारण नहीं होगी, बल्कि इसलिए भी होगी क्योंकि टी-20 प्रारूप को 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाएगा।’’
क्रिकेट, एशियाई खेलों में शामिल 41 प्रतियोगिताओं में से एक होगा। ओसीए की 45 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के 15,000 एथलीट और अधिकारियों के इन खेलों में हिस्सा लेने की उम्मीद है। क्रिकेट चौथी बार एशियाई खेलों में शामिल होगा। इससे पहले ग्वांग्झू (2010), इंचियोन (2014) और हांग्झोउ (2023) में इसे शामिल किया गया था। भारतीय पुरुष और महिला टीमें गत विजेता हैं। क्रिकेट 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भी शामिल होगा।
जापान में 2026 एशियाई खेलों में क्रिकेट बरकरार रहेगा
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.