Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बीसीसीआई ने बेंगलुरू में क्रिकेट के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बेंगलुरू में नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के उद्घाटन की घोषणा की। इस विश्व स्तरीय सुविधा को अब बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहा जाएगा। 40 एकड़ में फैले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में क्रिकेट प्रतिभाओं को विकसित करने और खेल साइंस को आगे बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुल तीन मैदान और 86 पिच हैं, जिनमें इनडोर और आउटडोर दोनों एरिया शामिल हैं। बीसीसीआई का ये सेंटर भारत में खेल ट्रेनिंग और विकास में क्रांति लाने के लिए तैयार है।