आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भारतीय तेज आक्रमण को थकाने के लिये लंबी पारी खेलना चाहते हैं, जिस तरह से पिछली दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने खेली थी। पुजारा ने 2018- 19 में चार टेस्ट की सात पारियों में 1258 गेंदें खेलकर तीन शतक जमाए थे। वो भारत की जीत के सूत्रधारों में से एक थे।
उन्होंने 2020-21 की सीरीज में 928 गेंदें खेली जो सीरीज में किसी भी बल्लेबाज की तरफ से सर्वाधिक थी और इस बार भी उन्होंने जीत में अहम योगदान दिया। लाबुशेन ने कहा,‘‘ये सीरीज हम सभी के लिये अहम है। लंबे समय तक टिककर खेलने पर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं।"
उन्होंने कहा, "हम समझते हैं कि दूसरे और तीसरे स्पैल के लिये उन्हें फिर गेंदबाजी कराने और दबाव में लाने की क्या अहमियत है । पांच मैचों की सीरीज में ये बहुत जरूरी है क्योंकि तीसरे, चौथे, पांचवें मैच में अगर वे समान टीम उतारते हैं तो गेंदबाजों के 100, 150 या 200 ओवर हो चुके होंगे जिससे काफी फर्क पड़ेगा ।
चेतेश्वर पुजारा की तरह लंबी पारी खेलना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.