Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले को उम्मीद, दक्षिण अफ्रीका में युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना है कि यश दयाल, विशाक विजयकुमार और रमनदीप सिंह को घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार रिकार्ड को देखते हुए भारतीय टी20 टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलना चाहिए। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम डरबन में शुक्रवार से शुरू होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी।

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण इस टीम के कोच हैं। कुंबले ने जिओ सिनेमा से कहा,‘‘मुझे उम्मीद है कि इन तीनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम की तरफ से खेलने का मौका मिलेगा क्योंकि उन्होंने घरेलू स्तर पर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

कुंबले ने तेज गेंदबाज यश दयाल की शानदार वापसी करने के लिए प्रशंसा की, जिन पर रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के दौरान लगातार पांच छक्के जड़े थे। उन्होंने कहा कि यश दयाल जिन पर रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाए थे, उन्होंने क्या शानदार वापसी की। इससे उनके जज्बे का पता चलता है। वे बाएं हाथ का शानदार तेज गेंदबाज है जो दोनों तरफ गेंद को मूव कर सकता है।