Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

गुलाबदीन नायब पर लगा मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी असहमति

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब पर शुक्रवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर शनिवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। हालांकि अफगानिस्तान ने ये मुकाबला 50 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘अफगानिस्तान के गुलबदीन नायब पर शुक्रवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’’ 

इसके मुताबिक, ‘‘नायबको खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया गया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्णय पर असहमति दिखाने से संबंधित है।’’ 

ये घटना जिम्बाब्वे की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई जब कप्तान राशिद खान की गेंद पर ताशिंगा मुसेकीवा के खिलाफ पगबाधा अपील को खारिज कर दिया गया। जुर्माने के अलावा नायब के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है जो 24 महीने की अवधि के भीतर उनका पहला अपराध है। क्रिकेटर ने इसे स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।