Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

मथुरा में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यमुना नदी पर शुरू हुआ क्रूज का ट्रायल रन

उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर मथुरा और वृंदावन में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने यमुना नदी में क्रूज का ट्रायल रन शुरू किया है। ये क्रूज मथुरा में वृंदावन से गोकुल के बीच 22 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

क्रूज कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक टूरिस्ट एक घंटे की यात्रा में बैठने की आरामदायक सुविधा, अच्छा खाना और भक्ति गीतों का मजा ले सकेंगे।

क्रूज पर एक बार में 100 से ज्यादा लोग सवार हो सकेंगे। वृंदावन से गोकुल के बीच यात्रा के दौरान यमुना नदी के कुछ घाटों पर इसका पड़ाव होगा। क्रूज पर एसी में बैठने के साथ ही ओपन एयर डेक भी होगा।

ट्रायल रन में आने वाली दिक्कतों के बावजूद क्रूज के स्टाफ को उम्मीद है कि ये जल्द ही लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। क्रूज का किराया फिलहाल 450 रुपये तय किया गया है।