Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: परमार्थ निकेतन में श्रद्धालुओं ने हवन किया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परमार्थ निकेतन में हवन किया। संत स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि ये पूर्णिमा का स्नान पूर्णता का स्नान है। ये केवल स्नान नहीं है, बल्कि भीतर के स्नान का भी पर्व है।

पौष पूर्णिमा के शुभ मौके पर श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज में इकट्ठे हुए। लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से प्रयागराज पहुंच चुके हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं का संगम में डुबकी लगाना जारी है। महाकुंभ में लोगों की भीड़ की देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।